Breaking News in Hindi

जेल में विचाराधीन कैदी की मौत, रेप के मामले में हुआ था गिरफ्तार

सतना। जिले की नागौद उप जेल में बंद एक विचाराधीन बंदी की मंगलवार की सुबह हृदयाघात से मौत हो गई। तबियत बिगड़ने पर उसे जेल से अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी मौत हृदयाघात से हुई।

नागौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए , लेकिन नहीं बचा सके

नागौद उप जेल में न्यायिक अभिरक्षा में बंद विचाराधीन बंदी शिवकुमार रावत पिता मुरलीधर रावत (30) निवासी ग्राम ककरहिया फतेहपुर जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश की मंगलवार को मौत हो गई। उसका हार्ट फेल हो गया। सुबह लगभग 7 बजे उसकी तबियत बिगड़ी थी जिसके बाद उसे आनन फानन में नागौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मारपीट और बलात्कार का मुकदमा दर्ज था

मृत बंदी शिवकुमार रावत मारपीट और बलात्कार का मुकदमा दर्ज था। नागौद थाना पुलिस ने आइपीसी की धारा 376,294,323 एवं 506 के तहत दर्ज अपराध क्रमांक 518/23 में उसे जुलाई में गिरफ्तार किया था। जेलर कमलेश राय ने बताया कि मंगलवार की सुबह लगभग 7 बजे बंदी को चक्कर आने की जानकारी मिली थी। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है,उनके आने के लिए वाहन का प्रबंध भी कराया गया है। वे शाम तक नागौद पहुंचेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...