Breaking News in Hindi

स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई जाएगी भगवद् गीता, इस राज्य की सरकार ने जारी किया सिलेबस

गुजरात के सरकारी स्कूलों में बच्चों को भगवद् गीता पढ़ाई जाएगी। कक्षा 6वीं से 8वीं के स्कूली बच्चों को भगवद् गीता का सार पढ़ाने का निर्णय लिया है। गुजरात के शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर ने इसका पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया है। शुरूआत में सरकारी स्कूलों में भगवद् गीता का सिलेबस लागू होगा, बाद में प्राइवेट स्कूलों में भी लागू किया जाएगा। अगले साल से कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भी इसे अमल लाया जाएगा।

शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर ने कहा कि बच्चे स्कूली जीवन से ही भगवद् गीता का पाठ पढ़ेंगे, जिससे इन्हें जीवन जीने का नया तरीका सीखने का मौका मिलेगा। भगवद् गीता सिर्फ एक धर्म का नहीं पर सभी धर्मों का सार है। यह जीवन जीने की एक कला है और 700 श्लोकों का सार बच्चे पढ़ेंगे। निराशा मे आशा का संचार करने वाली सोच बच्चों को लाभ देंगी।

बता दें कि, गुजरात सरकार ने पिछले साल घोषणा की थी कि नए सत्र से छात्रों को भगवद् गीता पढ़ाई जाएगा लेकिन पाठ्यक्रम तय करने में देरी होने के चलते अब दूसरे सत्र से स्कूल में लागू किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....