Breaking News in Hindi

जॉर्जिया मेलोनी ने अनोखे अंदाज में ली सेल्फी, PM मोदी ने कहा- अमर रहे भारत-इटली की ये दोस्ती

इटली के अपुलीया में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन समाप्त हो गया लेकिन कई अनोखी यादें छोड़ गया है. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मेजबानी और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है. सात प्रमुख देशों के राष्ट्राध्यक्ष एक मंच पर जुटे और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता की. इस दौरान जॉर्जिया मेलोनी ने प्रमुख मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया. खासतौर पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ ली गई मेलोनी की वीडियो सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

G7 शिखर सम्मेलन के दौरान बनाए गए इस वीडियो में जॉर्जिया मेलोनी प्रधानमंत्री मोदी के साथ काफी प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दे रही हैं. वीडियो में वह पीएम मोदी को मेलोनी टीम के सदस्य के रूप में परिचय करा रहीं हैं. जॉर्जिया हाथ हिलाते हुए और मुस्कराते हुए कहती हैं- हेलो… फ्रॉम द मेलोनी टीम. इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी भी मुस्कराते और हाथ हिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

मेलोनी की सेल्फी को PM मोदी ने किया शेयर

जॉर्जिया मेलोनी ने इस अनोखे अंदाज वाले वीडियो को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर किया. जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे री-पोस्ट किया और लिखा- लॉन्ग लाइव इंडिया-इटली फ्रेंडशिप. आईएन आईटी. यानी भारत-इटली की दोस्ती अमर रहे. आईएन आईटी मतलब- इंडिया-इटली.

शिखर सम्मेलन में PM मोदी बतौर अतिथि पहुंचे

इस साल G7 शिखर सम्मेलन 13 से 15 जून तक इटली के अपुलीया में आयोजित किया गया था. इटली मेजबान देश था. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इस सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया था. प्रधानमंत्री मोदी 13 जून की शाम इटली रवाना हो गए थे. 14 जून को वहां उन्होंने G7 के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की और द्विपक्षीय वार्ता में शामिल हुए. इस दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी पहुंचे और उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन