Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

जॉर्ज डिसिल्वा वार्ड में गंंदगी देख भड़के पार्षद पति, सैनिटरी इंस्पेक्टर को पीटा

जबलपुर। जॉर्ज डिसिल्वा वार्ड में रोज गंंदगी पड़ी रहने से नाराज होकर पार्षद लक्ष्मी चक्रवर्ती के पति जय चक्रवर्ती ने सैनिटरी इंस्पेक्टर बालकिशन को पीट दिया। साथी की पिटाई से गुस्‍साए सफाई कर्मियों ने गोरखपुर थाने पहुंचे और थाने का घेराव करके अपना विरोध जताया। सभी ने एसस्‍वर में कहा- जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक काम पर नहीं जाएंगे। नगर निगम के कर्मचारियों ने हड़ताल की भी चेतावनी दी है। मामले में बालकिशन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी

जबलपुर में पार्षद के पति ने नगर निगम के चीफ सैनिटरी इंस्पेक्टर के साथ बुधवार सुबह मारपीट कर दी। पार्षद के पति जॉर्ज डिसिल्वा वार्ड में समय पर सफाई नहीं होने पर नाराज हो गए थे। वहीं अधिकारी के साथ मारपीट की बात सुनकर नगर निगम के कर्मचारी जमा हो गए। उन्होंने काम बंद करते हुए गोरखपुर थाने का घेराव कर दिया। पार्षद पति के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी देते हुए कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.