Breaking News in Hindi

जो मुगल नहीं कर सके, उस सनातन को समाप्त करने की सोच इंडिया गठबंधन की- डॉ. प्रमोद सावंत

इंदौर। कुछ पार्टियों ने अपना नाम बदलकर इंडिया (I.N.D.I.A.) रखा है, लेकिन नाम बदलने से नीति और काम नहीं बदलते। यूपीए वाले नेता ही I.N.D.I.A. गठबंधन में हैं।

यह बात जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान इंदौर आए गोआ के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। डॉ. सावंत ने कहा कि सनातन धर्म के लिए अपशब्दों का प्रयोग करके इस गठबंधन के नेताओं ने हिंदूओं का अपमान किया है, इसलिए इन लोगों को घर भेजना जरूरी है। जो काम मुगल नहीं कर सके, उस सनातन को समाप्त करने की सोच I.N.D.I.A. गठबंधन की है। लेकिन उनकी ये सोच कभी पूरी नहीं होगी।

— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) September 11, 2023

डॉ. सावंत ने दिल्ली में जी20 समिट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जी20 के सफलतम आयोजन के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी का अभिनंदन करता हूं।

आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के लिए आशीर्वाद मांगने आज मैं मध्य प्रदेश आया हूं। भाजपा सरकार में मध्य प्रदेश ने विगत 20 वर्षों में तेजी से प्रगति की है। लाड़ली लक्ष्मी, कन्यादान और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से मध्य प्रदेश में महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हुई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...