Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

जो KGF 2 में नहीं हुआ, Toxic में वो करने वाले हैं यश! फिल्म पर 5 बड़े अपडेट आ गए

Rocking star यश ने वापसी की तैयारी कर ली है. केजीएफ के बाद वो Toxic ला रहे हैं. मेकर्स ने पिक्चर में जान झोंक दी है. इस फिल्म के जरिए इंडियन सिनेमा को अलग लेवल पर ले जाया जाएगा. नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होने वाला है. बीते कई दिनों से बड़े-बड़े अपडेट आ रहे हैं. कई बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा था. अब मामला साफ भी हो चुका है. कौन यश के अपोजिट दिखने वाला है. टॉक्सिक के मेकर्स ने जबरदस्त तैयारी कर ली है.

केजीएफ चैप्टर 2’ के बाद से ही हर किसी को यश की अगली फिल्म का इंतजार है. ‘रॉकी भाई’ ने फैन्स के दिलों पर राज किया है. अब अगली फिल्म के लिए भर-भरकर तैयारियां की जा रही है. इसे देखकर शूटिंग शुरू होने से पहले ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि पिक्चर का लेवल बहुत बड़ा होने वाला है. फिल्म पर 5 बड़े अपडेट आ गए हैं. जिसे सुनकर आपका दिल भी गार्डन-गार्डन हो जाएगा.

यश की ‘टॉक्सिक’ पर 5 बड़े अपडेट

# यश ने संभाली बड़ी जिम्मेदारी: केजीएफ के बाद यश की अगली पिक्चर से फैन्स को काफी उम्मीदें हैं. ऐसे में वो इसे बड़ा बनाने की तमाम कोशिशें की जा रही हैं. बात मेकर्स को हो या फिर खुद यश की. शूटिंग शुरू होने से पहले ही एक बड़ी जानकारी सामने आ गई है. ऐसा कहा जा रहा है कि, यश ‘टॉक्सिक’ को खुद प्रोड्यूस भी करने वाले हैं. कुछ वक्त पहले ही फिल्म का टीजर आया था. जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. अब अपनी फिल्म पर एक्टर खुद ही पैसा लगा रहे हैं. पर वो अकेले नहीं होंगे. वेंकट के नारायण केवीएन प्रोडेक्शन और यश मॉन्स्टर माइंड क्रिएक्शन मिलकर इसे प्रोड्यूस करेंगे.

# शूटिंग शुरू हो रही: इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के लिए बड़ी प्लानिंग की गई है. पिक्चर की शूटिंग जल्द कर्नाटक से शुरू होने वाली है. दरअसल यश और केवीएन ने एक बड़ा इनिशिएटिव लिया है. दूसरी लोकेशन पर शूटिंग करने से पहले वो ‘टॉक्सिक’ का हेड क्वार्टर कर्नाटक में लगा रहे हैं. ऐसा पता लगा है कि, सुविधाओं की कमी के चलते लगभग फिल्मों की शूटिंग राज्य के बाहर ही होती है. ताकि बिना देरी के इसे पूरा किया जा सके.

# बड़े-बड़े सेट्स बनाए: फिल्म की शूटिंग के लिए बड़े-बड़े सेट्स बनाए गए हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि, इससे लोगों की नौकरी के अवसर पैदा होंगे. फिल्म को ग्लोबल लेवल पर बड़ा बनाने की कोशिश की जा रही है. इसी बीच पता लगा कि, इस फिल्म से दुनिया भर के टेक्नीशियन की एक टीम जुड़ने वाली है. प्रोड्यूसर्स का कहना है कि, उनके पास भारत या विदेशों में शूटिंग के कई विकल्प हैं. पर इससे उन लोगों को मदद नहीं मिलेगी जो भारत से हैं. वहीं, हिट पैन-इंडिया फिल्म ‘केजीएफ’ के बाद यश एक नए अवतार में देखेंगे.

# बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री: इस पिक्चर में दो बॉलीवुड एक्ट्रेस की जुड़ने की कई दिनों से खबर आ रही हैं. इसमें दो नाम शामिल है. कियारा आडवाणी और करीना कपूर. बीते दिनों ही पता लगा था कि करीना कपूर फिल्म में यश की बहन बनने वाली हैं. ये रोल भी पिक्चर में अहम होगा. यानी करीना ऐसे अंदाज में दिखेंगी, जैसे पहले कभी रोल नहीं किया. अब कियारा आडवाणी का नाम बचता है. अबतक ये कहा जा रहा है कि वो यश के अपोजिट होंगी. जो लीड लेडी का रोल प्ले करेंगी.

# रिलीज डेट: फिल्म की अबतक शूटिंग शुरू नहीं हुई है. पर जल्द ही इसपर काम शुरू हो जाएगा, क्योंकि प्री-प्रोडक्शन फेज का काम कंप्लीट हो चुका है. ऐसा बताया जा रहा है कि इस साल फिल्म की शूटिंग होगी. वहीं, फिल्म को अगले साल अप्रैल 10, 2025 में रिलीज कर दिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.