Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

झारखंड में चुनावी सभा के दौरान टूटा मंच, CM को भी देना था भाषण

झारखण्ड में चुनाव सभा के दौरान एकएका मंच टूट गया. जिस वक्त मंच टूटा उस वक्त पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू भाषण दे रहे थे. हालांकि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन , कल्पना सोरेन को भी उसी मंच से भाषण देना था, लेकिन वो उस वक्त मंच पर मौजूद नहीं थे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

झारखंड के साहिबगंज जिला में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब , राज महल के वर्तमान सांसद और झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी विजय हांसदा के नामांकन के बाद जनसभा को संबोधित करने के लिए बनाया गया मंच टूट गया . हालांकि मंच पर मौजूद किसी भी नेता को चोट नहीं आई.

एक तरफ झुक गया मंच

दरअसल साहिबगंज के रेलवे जनरल इंस्टीट्यूट के कैंपस में राजमहल लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा के नामंकन के बाद एक जनसभा आयोजित की गई थी , जिसके चलते ही यह हादसा हुआ. घटना के वक्त मंच पर राज्य के पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू का संबोधन चल रहा था , राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे , कार्यकर्ता आलमगीर आलम जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे इसी बीच मंच अचानक टूट कर एक तरफ झुकने लगा , जिसके बाद थोड़ी देर के लिए वहां अफरा तफरी मच गई. मंच टूटने के बाद , सभी नेताओं ने खुले में ही बैठ कर जनता को संबोधित किया.

कौन कौन था मंच पर मौजूद

राजमहल लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विजय हांसदा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी उसी मंच पर पहुंचने वाले थे लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही पहले ही यह घटना घट गई. मंच टूटने की घटना के वक्त मंच पर गोड्डा लोकसभा के प्रत्याशी और पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव , झामुमा विधायक दिनेश विलियम मरांडी, राजमहल के वर्तमान सांसद और प्रत्याशी विजय हांसदा , राज्य के पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू , विधायक स्टीफन मरांडी समेत इंडिया गठबंधन के कई नेता मौजूद थे. मंच टूटने की घटना के बाद वहां पर झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी पहुंची थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.