Breaking News in Hindi

झारखंड: INDIA गठबंधन में तय हुआ सीट शेयरिंग फॉर्मूला, 30 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर को कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने TV9 से बात करते हुए सस्पेंस से पर्दा उठा दिया. उन्होंने खुलासा कर दिया है कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा कितनी-कितनी सीटों पर पर चुनाव लड़ने वाले हैं. उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन पूरी तरह से मिलकर चुनाव लड़ेगा. इसके साथ ही सीट शेयरिंग को लेकर क्या तय हुआ यह भी बताया.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है. कांग्रेस झारखंड में 30 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारेगी. इसके अलावा बाकी बची हुई 11 सीटों पर RJD और लेफ्ट पार्टी चुनाव लड़ेंगी. इंडिया गठबंधन पूरी तरह मिलकर चुनाव लड़ेगा. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस के बाकी बचे हुए प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट भी जल्द ही जारी कर दी जाएगी.

हेमंत सोरेन ने भी कहा था

सोमवार देर रात कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने 30 में से 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की और बची हुई 9 सीटों पर अभी लिस्ट आनी बाकी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले दिनों ऐलान करते हुए कहा था कि 70 सीटों पर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के लड़ने का फार्मूला सेट किया गया, जबकि 11 सीटों पर RJD और लेफ्ट पार्टी चुनाव लड़ेंगी और अब यही बात कांग्रेस अध्यक्ष ने ही कही.

कब है चुनाव और नतीजे?

झारखंड में दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होंगे और 20 नवंबर को परिणाम जारी होंगे. झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने बताया कि पहले चरण के लिए सोमवार को कुल 21 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल हुए और इसके लिए आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है, जबकि उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप