Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

टीएमसी नेता की हत्या के आरोपित को पश्चिम बंगाल पुलिस ने मध्य प्रदेश के बेरछा से किया गिरफ्तार

शाजापुर। पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले के आद्रा शहर के टीएमसी अध्यक्ष धनंजय चौबे की हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने जिले के बेरछा थाना क्षेत्र से एक आरोपित को पकड़ा है। शाजापुर एसपी यशपालसिंह राजपूत ने पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा जिले के बेरछा के हत्या के मामले में एक आरोपित को पकड़े जाने की पुष्टि की है।

स्थानीय पुलिस की मदद से पश्चिम बंगाल पुलिस ने आरोपित अवधेश पुत्र गेंदा पांडे उम्र 29 साल निवासी गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार किया। पश्चिम बंगाल पुलिस ने आरोपित को शाजापुर न्यायालय में पेश किया और ट्रांजिट वारंट लेकर उसे अपने साथ पश्चिम बंगाल लेकर रवाना हो गई।

पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले की पुलिस टीम आरोपित के परिचित की मोबाइल लोकेशन के आधार पर शाजापुर बेरछा आई थी। यहां आरोपित नर्मदा पाइप लाइन प्रोजेक्ट के तहत मजदूर के रूप में तीन दिन से रुका हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.