Breaking News in Hindi

टीकमगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से जेठ और बहू की मौत, खेत पर चरा रहे थे बकरियां

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में आने वाले जतारा थाना क्षेत्र में लिधौरा ताल गांव में बुधवार की शाम को आकाशीय बिजली गिर गई, आपको बता दें की जेठ और बहू की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद उनके परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जतारा एसडीओपी  अभिषेक गौतम से मिली जानकारी के अनुसार परिजनों का कहना है कि बुधवार की शाम को 5 बजे लिधौरा ताल गांव में बारिश शुरू हुई थी, इस दौरान मनोहर कुशवाहा और रति बाई कुशवाहा अपने खेत पर बकरियां चरा रहे थे। तभी बादलों की तेज गड़गड़ाहट के बाद आकाशीय बिजली गिर गई।

जिसकी चपेट में आने से मनोहर और रति बाई कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतारा लेकर पहुंचे यहां प्रशिक्षण के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों रिश्ते में जेठ और बहू हैं पुलिस ने परिजनों के बयान लेने के बाद मामला दर्ज कर लिया है, गुरुवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....