Breaking News in Hindi

टीम इंडिया से लेकर एमएस धोनी की बिटिया तक चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर झूम उठा खेल जगत

नई दिल्ली।  23 अगस्त 2023 का दिन भारत के इतिहास में दर्ज हो गया है। इसरो ने इतिहास रचते हुए चंद्रयान-3 की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करा दी है। चांद के साउथ पोल पर कदम रखने वाला भारत दुनिया का पहला देश बना। देश में इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है। इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम कहां पीछे रहने वाली थी। इंडियन टीम डबलिन से इस पल की साक्षी बनी।

डबलिन में भारतीय खिलाड़ियों ने देखा चंद्रयान-3 लाइव

दरअसल, भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से पहले डबलिन में चंद्रयान-3 मिशन को लाइव देखा। इतना ही नहीं कई पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों ने इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

रोहित-विराट सहित इन खिलाड़ियों ने दी बधाई

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पंड्या सहित अन्य क्रिकेट खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शुभकामनाएं पोस्ट की। वहीं, बीसीसीआई ने चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मनाते हुए खिलाड़ियों का वीडियो शेयर किया।

एमएस धोनी की बेटी जीवा ने भी मनाया जश्न

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने पर एमएस धोनी की बेटी जीवा भी जमकर झूमती नजर आई। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें जीवा टीवी सेट के सामने खड़ी नजर आ रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...