Breaking News in Hindi

टीवी पर ये कलाकार निभा चुके हैं श्रीकृष्ण का किरदार, इन शोज में दिखाई गई कृष्ण लीलाएं

 साल जन्माष्टमी का त्योहार देश भर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल जन्माष्टमी 6 और 7 सितंबर को मनाई जा रही है। जन्माष्टमी पर कई बच्चों को भगवान कृष्ण के रूप में देखा जाता है। श्री कृष्ण की लीलाएं इतनी दिलचस्प और लुभावनी हैं कि टीवी पर इसे लेकर की शोज बन चुके हैं। बालकृष्ण से लेकर महाभारत के भीषण युद्ध तक श्री कृष्ण की कई कहानियों को पर्दे पर दिखाया गया है। जिसमें अलग-अलग रूपों में भगवान कृष्ण को देखा गया है। वहीं, ऐसे कई टेलीविजन एक्टर रहे हैं, जिन्होंने श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर दर्शकों के बीच में अपनी अलग ही जगह बनाई है।

महाभारत

भारतीय टेलीविजन के ऐतिहासिक धारावाहिकों में से एक रहा महाभारत सीरियल लोगों को खूब पसंद आया है। 2 अक्टूबर 1988 से इसकी शुरुआत हुई थी। बीआर चोपड़ा ने इस शो को बनाया था। इस शो में कौरव और पांडवों के बीच हुए महाभारत के युद्ध के आसपास की घटनाओं को दिखाया गया। नितीश भारद्वाज ने इस शो में भगवान का किरदार निभाया था। इससे वे घर-घर में लोकप्रिय हो गए थे। इस सीरियल के 94 एपिसोड टेलीकास्ट हुए थे।

श्री कृष्ण

18 जुलाई 1993 को दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुआ सीरियल श्री कृष्ण को रामानंद सागर ने भागवत पुराण के आधार पर बनाया था। इस शो में भगवान कृष्ण की सभी लीलाओं को पर्दे पर दिखाया गया है। इस शो में सर्वदमन डी बनर्जी ने श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था। इसके कुल 221 एपिसोड टेलीकास्ट हुए थे।

जय श्री कृष्णा

21 जुलाई 2008 से इस सीरियल की शुरुआत हुई थी। सीरियल में भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं को दिखाया गया। बाल गोपाल और उनकी मां यशोदा के साथ उनकी लीलाएं लोगों को खूब पसंद आईं। इस शो को दर्शकों का काफी प्यार मिला। धृति भाटिया ने इस सीरियल में श्री कृष्ण का किरदार निभाया था। क्यूट से कृष्ण ने लोगों का दिल जीत लिया था। इस सीरियल के कुल 285 एपिसोड टेलीकास्ट हुए थे।

कृष्ण कन्हैया

29 जून साल 2015 में इस सीरियल को प्रसारित किया गया था। इस सीरियल में श्री कृष्ण को आज के दौर में धरती पर आकर लोगों को गीता का ज्ञान समझाते हुए दिखाया गया था। इस शो की कहानी काल्पनिक थी, जिसे थोड़ा कॉमेडी का तड़का दिया गया था। इस सीरियल में सिद्धार्थ अरोड़ा ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था।

राधा कृष्ण

साल 2018 से साल 2023 तक प्रसारित किए गए इस सीरियल में राधा कृष्ण की कहानी को दिखाया गया। इस शो के 1145 एपिसोड टेलीकास्ट हुए थे। राधा और कृष्ण की छोटी से छोटी कहानी को इस शो में डिटेल में दिखाया गया था। सीरियल में सुमेध मुद्गलकर ने श्री कृष्ण का किरदार निभाया था। इस शो को लोगों ने काफी पसंद किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....