Breaking News in Hindi

टेलीग्राम से प्रोडक्ट खरीदने में कारोबारी के साथ हो गई 1.62 लाख रुपये की ठगी पढ़िए कैसे

ग्वालियर। अगर आप भी टेलीग्राम एप का उपयोग करते हैं। आप भी टेलीग्राम पर आने वाली अलग-अलग पोस्ट और विज्ञापन के जरिये प्रोडक्ट खरीदते हैं या फिर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सावधान हो जाईये…पहले यह खबर पढ़ लीजिए। क्योंकि ग्वालियर में एक कारोबारी के साथ टेलीग्राम एप से मोबाइल फोन की बुकिंग करवाना ही भारी पड़ गया। उसके साथ 1.62 लाख रुपये की ठगी हो गई। पढ़िए कैसे…

– थाटीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दर्पण कालोनी में रहने वाले आयुष पुत्र वेदप्रकाश श्रीवास्तव टेलीग्राम एप का उपयोग करते हैं। उन्हें एप्पल कंपनी का नया मोबाइल खरीदना था।

जब वह टेलीग्राम चला रहे थे, तभी एक विज्ञापन उनके पास आया। इसमें मोबाइल खरीदने पर आकर्षक आफर लिखा हुआ था। जिस कंपनी की ओर से मोबाइल बेचा जा रहा था, उस कंपनी का नाम एपी कस्टम शाप है। इसमें जब आयुष ने फोन किया तो फोन उठाने वाले ने खुद को कंपनी का सेल्समैन बताया। फिर कहा कि कंपनी कस्टम ड्यूटी फ्री माल बेचती है। इसमें ग्राहक को बड़ा लाभ होता है। बाजार से सस्ते दाम पर मोबाइल व अन्य प्रोडक्ट मिल जाते हैं। आयुष को डील पसंद आई। बाजार से सस्ते फोन के लालच में उसने मोबाइल खरीदने का मन बना लिया। इसके बाद पहले उससे कुछ रुपये एडवांस लिए गए।

फिर अलग-अलग बार में 1.60 लाख रुपये जमा करवा लिए। जब तब आयुष को पता लगता तब तक ठगा जा चुका था। उसने क्राइम ब्रांच में शिकायत की। इसके बाद शिकायती आवेदन थाटीपुर थाने भेजा गया। थाटीपुर थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि इस मामले में कंपनी के एचआर मैनेजर सुनील साहेबराव, कर्मचारी मनीष शर्मा पर एफआइआर दर्ज की गई है। इनकी तलाश चल रही है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए।

यह रखें सावधानी

– कभी भी इंटरनेट मीडिया पर कोई विज्ञापन आता है तो उसमें सस्ते आफर के झांसे में न आएं।

– बिना कस्टम ड्यूटी के कोई भी सामान नहीं बेचा जाता। यह सिर्फ धोखा है।

– एडवांस भुगतान न करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....