Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

टेलीग्राम से फ्री मूवी देखने का ‘चस्का’, एक गलती और अकाउंट हो जाएगा खाली

WhatsApp को टक्कर देने के लिए Telegram आया था, लेकिन अब टेलीग्राम चैट करने तक ही सीमित नहीं रह गया है. टेलीग्राम उन लोगों के लिए एक अड्डा बन गया है जो फ्री में मूवी देखने का शौक रखते हैं, जब भी कोई नई Movie थिएटर में रिलीज होती है तो फ्री में फिल्म देखने वाले टेलीग्राम पर पहुंच जाते हैं. अब आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए क्योंकि टेलीग्राम पर बहुत से ऐसे चैनल्स बने हुए हैं जो अलग-अलग क्वालिटी में लोगों को फ्री मूवी स्ट्रीमिंग और डाउनलोड करने की सुविधा ऑफर करने का दावा करते हैं.

इंटरनेट के तेजी से विस्तार के साथ लोगों को बहुत सी सुविधाएं तो मिल गई लेकिन आपकी एक छोटी सी गलती सबकुछ बर्बाद भी कर सकती है. साइबर ठगी करने वाले बस इसी फिराक में बैठे रहते हैं कि आप जैसे ही एक छोटी सी भी गलती करें और ठगी करने वाला आपका अकाउंट साफ कर दें. पायरेटेड मूवी को खरीदना और बेचना या फिर किसी साइट के जरिए मूवी डाउनलोड करना या फिर टेलीग्राम के जरिए मूवी डाउनलोड करना अपराध है.

साइबर ठगी करने वाले लोगों की जरूरतों को समझते हुए कई बार तो ऐसी फर्जी साइट्स तक क्रिएट कर देते हैं जो देखने में बिल्कुल सही लगेंगी. लेकिन जैसे ही आप लालच कर फ्री मूवी देखने के लिए किसी भी लिंक पर क्लिक करेंगे, ठगी करने वाले आपके बैंक अकाउंट पर हाथ साफ कर देंगे. आप लोगों को भी अगर फ्री में मूवी देखने का ‘चस्का’ है तो साइबर ठगी करने वालों के अगले टारगेट आप भी हो सकते हैं.

Telegram Free Movie का चस्का पड़ सकता है महंगा

आप लोगों को शायद इस बात का पता भी नहीं है लेकिन टेलीग्राम पर फ्री मूवी का लालच देकर साइबर ठग आपका फोन तक एक्सेस कर सकते हैं. साइबर ठगी करने वाले पहले तो चैनल बनाते हैं और फिर चैनल पर शुरुआत में तो फ्री मूवी डालते रहते हैं लेकिन जब एक बार लोगों का ऐसे चैनल पर विश्वास बन जाता है तो फिर एक दिन खेल पलट जाता है.

साइबर ठगी करने वाले खतरनाक लिंक मूवी के रूप में शेयर कर देते हैं और इस लिंक पर क्लिक करते ही आपका मोबाइल या तो हैक हो सकता है या फिर आपके बैंक अकाउंट खाली भी हो सकता है.

Cyber Attack से कैसे खुद को बचाएं?

  • अगर आप लोग भी चाहते हैं कि आप साइबर ठगी करने वालों के अगले शिकार न बने तो इसके लिए पहला काम तो आपको ये करना है कि आपको फ्री साइट्स या फिर टेलीग्राम पर फ्री मूवी ऑफर करने वाले चैनल पर नहीं जाना है.
  • OTT के इस दौर में आप फ्री लेटेस्ट मूवीज और वेब सीरीज देखने के लिए Amazon Prime Video, Netflix, Disney Plus Hotstar जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन खरीद लें.
  • अगर कोई दोस्त या फिर कोई भी करीबी आपको सोशल मीडिया पर फ्री मूवी का लिंक शेयर भी करे तो भूल से भी किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने की गलती न करें.
  • अनजाइन साइट्स आप लोगों के लिए कितनी सुरक्षित हैं या फिर अनजान लिंक्स आपके लिए कितने सेफ हैं? इस बात का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है, ऐसे में खुद की सेफ्टी और बैंक अकाउंट को बचाने के लिए फ्री का लालच न करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.