Breaking News in Hindi

टोक्यो में सिर्फ प्राची थी, पेरिस में रजनी, पूजा और यश भी पदक जीतने के लिए पानी में उतरेंगे

भोपाल। पहली बार पेरिस पैरालिंपिक में इस बार देश के चार खिलाड़ियों ने पात्रता हासिल की है। पिछली बार टोक्यो पैरालिंपिक में सिर्फ प्राची यादव ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। इस बार उनके साथ रजनी झा, पूजा ओझा और यश कुमार भी दावेदारी पेश करेंगे। खास बात यह है कि भारतीय दल में शामिल तीनों महिला खिलाड़ी मध्य प्रदेश की हैं और यश कुमार उत्तर प्रदेश से हैं। ये सभी खिलाड़ी पिछले पांच-छह वर्षों से राजधानी के छोटे तालाब में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अभी भी राष्ट्रीय कैंप भोपाल में आयोजित किया जा रहा है।

वैसे तो भोपाल का छोटा तालाब इन सभी खिलाड़ियों के लिए घर जैसा ही है। यहीं पर इन्होंने पैरा कैनो का प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अब राष्ट्रीय कैंप मुख्य कोच मयंक ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है। उन्होंने बताया कि मौसम कैसा भी हो, प्रशिक्षण जारी रहेगा। कड़ाके की ठंड हो या झुलसा देने वाली गर्मी या लगातार हो रही वर्षा, इससे प्रशिक्षण पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ता है। दोनों समय छोटे तालाब में अभ्यास के बाद जिम में एक्सरसाइज कराई जाती है, जिससे फिटनेस बनी रहे। सभी स्पर्धा 200 मीटर के होती है, इसलिए फिटनेस बहुत जरूरी है।

मई में विश्व चैंपियनशिप हंगरी में आयोजित हुई थी। इसमें पूजा ओझा ने केएल-1 में आठवां स्थान, यश कुमार ने केएल-1 में दसवां स्थान तथा रजनी झा ने केएल- 2 में नौवां स्थान प्राप्त किया था। प्राची ने इससे पहले ही क्वालीफाई कर लिया था।

पैरा कैनो को रियो पैरालिंपिक 2016 से शामिल किया गया है। टोक्यो में इस खेल को खासा पसंद किया गया था। अब पेरिस में भी 26 अगस्त से छह सितंबर तक यह आयोजन होना है। मुख्‍य कोच मयंक ठाकुर ने बताया क‍ि अभी पैरा कैनो के लिए कार्यक्रम तय हो रहा है। इसके छह से आठ सितंबर तक होने की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?