Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

ट्रक और ओमनी वैन में हुई जोरदार भिड़ंत , शादी में शामिल होने जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत ,7 लोग घायल…

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। आपको बता दें की चौरई मार्ग पर ट्रक ने ओमनी वैन में टक्कर मार दी इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। 7 लोग घायल हैं जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी घायल राज टॉकीज क्षेत्र के बताए जा रहे हैं और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खेरी क्षेत्र में जा रहे थे।

तभी एक ट्रक ने ओमनी में टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो लोगों की मौत हो गई। ओमनी में 9 लोग सवार थे 7 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। आपको बता दें मृतक के नाम इमरान खान और संटू खान बताए जा रहे हैं। वहीं हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक संटू और इमरान अच्छे दोस्त थे पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में शिकार सभी दोस्त संटू की बहन के यहां खेरी में वलीमा में जा रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.