Breaking News in Hindi

ट्रक चोरी करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, दो कबाड़ी सहित तीन फरार

उज्जैन। नागझिरी थाना क्षेत्र की शिप्रा विहार कालोरी से ट्रक चोरी करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने इंदौर के खजराना निवासी दो कबाड़ियों को ट्रक बेच दिया था। जिसे काट दिया गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। इसके अलावा चोरी में उपयोग में की गई कार भी बरामद की गई है। कबाड़ियों सहित एक देवास का युवक फरार चल रहा है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

टीआइ कमलसिंह गेहलोत ने बताया कि भगवंतसिंह निवासी अलाउंस सिटी के ड्रायवर धर्मेंद्र ने 8 दिसंबर को ट्रक शिप्रा विहार कालोनी में खड़ा किया था। रात करीब एक बजे वह ट्रक लेने के लिए पहुंचा तो वहां से नदारद मिला। जिस पर उसने भगवंत को सूचना दी थी। मामले में पुलिस को शिकायत की गई थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक कार नजर आई थी। जिससे आए बदमाशों ने ट्रक चोरी किया था।

पुलिस ने कार नंबर के आधार पर ट्रक चुराने वाले समीर पुत्र बब्बू उम्र 43 वर्ष निवासी नूरानी मस्जिद के पास नागझिरी व उसके पुत्र जियान को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने देवास निवासी एक व्यक्ति के साथ मिलकर ट्रक चुराया था। जिसे उन्होंने इंदौर में खजराना निवासी दो कबाड़ियों को बेच दिया थ। पुलिस ने इंदौर से ट्रक बरामद किया है। आरोपितों ने ट्रक का केबिन व बाडी काट दी थी। पुलिस तीनों फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि समीर के खिलाफ देवास के बीएनपी थाने में चोरी का केस दर्ज है। वहीं एक दुर्घटना के मामले में देवास में ही एक साल की सजा हो चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...