Breaking News in Hindi

ट्रांसफार्मर पर लटका मिला किसान का जला हुआ शव, ग्रामीण बोले-कोई बांध के लटका गया

खंडवा। ट्रांसफार्मर पर एक युवा किसान का शव देखकर गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने कहा कि किसी ने उसे ट्रांसफार्मर पर बांध दिया था। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हादसा प्रतीत हो रहा है, फिलहाल जांच की जा रही है।

घटना पिपलोद थाना क्षेत्र के ग्राम गरणगांव की है। यहां गांव के पास डीपी पर ग्राम के किसान जितेंद्र पुत्र राम कृष्ण का शव शनिवार को देखा गया। स्वजन ने बताया कि जितेंद्र देर रात घर से खेत पर मूंग की फसल में सिंचाई करने गया था। लेकिन सुबह ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर पर शव लटका दिखा। करंट से शव पूरी तरह जल गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया है।

घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़

 

युवक की मौत की खबर लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्वजन सहित अन्य ग्रामीण तरह-तरह की चर्चा कर युवक के हाथ बांधकर डीपी पर लटकाने की आशंका जाहिर करते नजर आए। हालांकि मृतक का गांव में किसी से कोई विवाद भी नहीं था। इसलिए भी कुछ लोग इस घटना को हादसा भी बता रहे थे। मृतक युवक का एक तीन वर्षीय बालक भी है।लोगों ने यह भी संभावना जताई कि वह रात में लाइट ट्रिप मारने पर डीपी पर चढ़ा हो और करंट की चपेट में आने से हादसे का शिकार हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप