Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

ठंड लगी तो ट्रेन के अंदर ही जला ली अंगीठी, देखें वीडियो

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान किया हुआ है । एक ट्रेन में यात्रा कर रहे किसान नेताओं ने इतनी ठंड से परेशान होकर एसी कोच में ही अंगीठी जला दी। इतना ही नहीं इसका वीडियो बनाकर रेल मंत्री को भी भेज दिया। रेल मंत्री के आदेश पर कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर हड़कंप मचा और तुरंत डिप्टी सीडीएम, जीआरपी, और आरपीएफ पुलिस बल ने प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर ट्रेन रोककर चेकिंग की शुरुआत की।

रेल अधिकारियों के अनुसार, संगम एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशाल पाल आर्या और गौरव आर्या टिकैत अपने 100 से अधिक समर्थकों के साथ यात्रा कर रहे थे। ठंड लगने पर किसी ने अंगीठी जला ली, जिसके बाद जांच के दौरान किसान नेताओं को आगे से ऐसा न करने की हिदायत देकर ट्रेन को आगे जाने की अनुमति दी गई।सीटीएम आशुतोष कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान आरोपी की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन रेल मंत्री के आदेश पर कार्रवाई की गई और ट्रेन को सुरक्षित रूप से आगे बढ़ा दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.