Breaking News in Hindi

ठग दंपती बोला- बिजली विभाग में है ऊंची पहुंच लगवा दूंगा नौकरी और युवक से 18 लाख लेकर हुए फरार

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक और मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार ठग ने एक युवक को बिजली विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपए ठग लिए। इसमें पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर ठगी

दरअसल, मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार अविनाश खड़गे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अविनाश सिंह ठाकुर और गरिमा ठाकुर ने बिजली विभाग में नौकरी निकलने की जानकारी दी। पूछने पर बताया कि उसके विभाग में अफसरों से अच्‍छी सांठगांठ है। जिसकी मदद से उसकी और उसके भाई की बिजली विभाग के कनिष्ठ यंत्री के पद पर नौकरी लग जाएगी। उसके बदले में दोनों ठग दंपती ने 18 लाख रुपए की मांग की।

ठग दंपती ऐसे बनाते हैं लोगों को शिकार

अविनाश सिंह ठाकुर और गरिमा ठाकुर के झांसे में आकर अविनाश खड़गे ने उन्‍हें 18 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद ठग दंपती ने नौकरी का भरोसा देते हुए 18 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। लेकिन कुछ दिन बीत जाने के बाद जब कोई जवाब नहीं मिला तो अविनाश खड़गे को दोनों पर शक हुआ। इसके बाद पीड़ित अविनाश ने गुढ़ियारी थाना में अविनाश सिंह ठाकुर और गरिमा ठाकुर के खिलाफ शिकायत की।

इस मामले में गुढ़ियारी थाना की पुलिस ने बताया कि, पीड़ित अविनाश की शिकायत पर दोनों ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...