Breaking News in Hindi

हार्डवेयर स्टोर शॉप में लगी भीषण आग, 50 लाख का नुकसान; 1 घंटे बाद पहुंची दमकल

झारखंड के धनबाद (Dhanbad) जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब केडिया हार्डवेयर स्टोर शॉप में भीषण आग लग गई है। घटना की सूचना मिलने पर भी दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंची। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के कतरास थाना क्षेत्र राहुल चौक एनएच 32 का है। यहां केडिया हार्डवेयर स्टोर शॉप में भीषण आग लग गई है। आग लगने के 1 घंटे बीतने के बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंची है। जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लगी। आग लगने के कारण 50 लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, भीषण आग लगने से घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। जब तक दमकल की गाड़ियां पहुंची तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। कहा जा रहा है कि यदि दमकल की गाड़ियां समय पर पहुंचती तो इतना नुकसान होने से बच जाता।

गौरतलब है कि मकर संक्रांति के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाकुलिया स्थित केरुकोचा में विशेष हाट बाजार लगाया गया था। हाट बाजार में करीब 50 पटाखा दुकान लगे थे। उन्हीं पटाखों में किसी कारणवश आग लग गई। आगलगी की इस घटना में करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हो गया था। इस घटना में 13 बाइक और एक छोटा हाथी चार पहिया वाहन जलकर खाक हो गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप