Breaking News in Hindi

डमरू से गूंजेगी महाकाल की नगरी, सावन के तीसरे सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन..

उज्जैन। महाकाल मंदिर में आज भक्तों की कतार लगी हुई है, आपको बता दें कि आज सावन का तीसरा सोमवार है और उज्जैन शिवमय में है राजाधिराज महाकाल प्रजा का हाल जानने के लिए शाम को 4:00 बजे निकलेंगे सवारी में महाकाल चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर तो हाथी पर मनमहेश के रूप में विराजित होंगे। उज्जैन में सवारी से पहले शक्ति पथ पर दोपहर को 12 बजे 1500 डमरु वादक एक साथ 10 मिनट तक डमरू बजाएंगे।

इस दौरान गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी मौके पर मौजूद रहेगी और विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा, इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मौजूद रहेंगे। इसके बाद सवारी में महाकाल मंदिर से शिप्रा तक चलेंगे, पालकी पूजन भी करेंगे महाकाल की भस्म आरती के लिए रविवार – सोमवार की रात 2:30 बजे मंदिर के पट खोले गए।

 भस्म आरती के दौरान आभूषणों और भांग चंदन, सूखे मेवा से बाबा का राजास्वरूप दिव्य श्रृंगार किया गया 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालु भस्म आरती में पहुंचे थे। मंदिर में बाबा के दर्शन का सिलसिला रात 10:30 बजे तक चलेगा मंदिर प्रशासन को उम्मीद है कि 3 लाख से ज्यादा भक्त सोमवार को महाकाल के दर्शन करने के लिए आ सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...