Breaking News in Hindi

डांसर की कमर की लचक पर इंजीनियर साहब ने कुर्बान कर दी ओहदे की मर्यादा, खुद ही संग-संग लगाने लगे ठुमके

डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के शहपुरा जनपद पंचायत में पदस्थ सरकारी कर्मचारियों का महिला डांसर के साथ ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बीते 24 नवंबर की शाम का बताया जा रहा है जिसमें जनपद पंचायत में पदस्थ सब इंजीनियर राजेश कोठार एवं स्वच्छ भारत अभियान के ब्लॉक को आर्डिनेटर हरीश झारिया महिला डांसर के साथ नाचने के दौरान अश्लील व फूहड़पन करते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है लेकिन सोशल मीडिया में सरकारी कर्मचारियों के अश्लील डांस का ये वीडियो सुर्ख़ियों में है। दरअसल बीती शाम शहपुरा नगर में दो दिवसीय मड़ई का समापन कार्यक्रम था जिसमें जनपद पंचायत के पास लोगों के मनोरंजन के लिए नाच गाने का आयोजन किया गया था।

महिला डांसर को थिरकते देख खुद को नहीं रोक पाए सरकारी कर्मचारी

महिला डांसर को थिरकते देख सरकारी कर्मचारी खुद को रोक नहीं पाये और मंच पर चढ़कर डांसर के साथ न सिर्फ ठुमके लगाए बल्कि अश्लीलता व फूहड़पन की सारी हदें पार कर डाली। सरकारी कर्मचारियों के डांस वाले वायरल वीडियो पर कलेक्टर विकास मिश्रा ने संज्ञान लिया है और जांच के बाद दोनों कर्मचारियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने की बात सामने आ रही है। पीली टीशर्ट में नाच रहे सब इंजीनियर राजेश कोठार मुंह में नोट फसाकर नाचते स्वच्छ भारत अभियान ब्लॉक को आर्डिनेटर हरीश झारिया सफ़ेद शर्ट पहने हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप