Breaking News in Hindi

डायनासोर से हुई बैगा जाति की उत्पति… टीचर ने विद्यार्थियों को पढ़ाया पाठ तो मचा हड़कंप, गिरी गाज

उमरिया: उमरिया में बैगा जाति के लिए गलत शिक्षा देने वाले शिक्षक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की हई है। शिक्षक द्वारा छात्रों को यह शिक्षा दी जा रही थी कि बैगा जाति की उत्पत्ति डायनासोर से हुई है। इस पर अभिभावकों ने आपत्ति जताते हुए उमरिया कलेक्टर को एक शिकायत दी गई थी जिस पर कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित करते हुए करकेली ब्लॉक में अटैच कर दिया है।

मामला उमरिया जिले करकेली ब्लाक अंतर्गत ग्राम अचला का है। जहां उमरिया जिले के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ एक शिक्षक की अनोखी करतूत उजागर हुई थी। शिक्षक विजय सिंह बघेल के ऊपर स्कूली छात्रों ने विद्यालय में भ्रामक जानकारी पढ़ाने का आरोप लगा था।‌ छात्रों की माने तो शिक्षक विजय सिंह बघेल के द्वारा कक्षा में बैगा जाति को उत्पत्ति का अनोखा सिद्धांत पढ़ाया जा रहा था। शिक्षक विजय सिंह बघेल छात्रों को बताते हैं कि बैगा जाति की उत्पत्ति डायनासोर से हुई है, जबकि वैज्ञानिक रूप से धरती में मानव जीवन का विकास महज दो से तीन लाख साल पहले हुआ है और डायनासोर का अस्तित्व धरती से करोड़ों साल पहले समाप्त हो चुका था।

शिक्षक के इस भ्रामक पाठ से छात्र सहित गांव के अभिवावक भी हैरान और परेशान हुऐ थे और शिक्षक के ऊपर जनजातीय छात्र छात्राओं से अव्यावहारिक बर्ताव और गलत तरीके से संबोधन के आरोप भी छात्र छात्राओं द्वारा लगाए गए थे और शिक्षक की करतूत की शिकायत ग्रामीणों के द्वारा जिले के कलेक्टर  की गई और कार्रवाई की मांग की गई थी। वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षक विजय सिंह बघेल के विरुद्ध जांच और कार्यवाही का भरोसा दिया गया था जिस पर उमरिया कलेक्टर के द्वारा कार्यवाही करते हुए जांच को सच पाते हुए आरोपी शिक्षक को प्रभाव से निलंबित करते हुए करकेली ब्लॉक में अटैच किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....