Breaking News in Hindi

डेवलपमेंट के झूठे वादे कर प्रॉपर्टी बेचने वालों की खैर नहीं, कॉलोनियों के बंधक प्लॉटों को अपने कब्जे में लेगा प्रशासन

इंदौर : कॉलोनी विकास की अनुमति लेने के बावजूद दशकों तक विकास कार्य पूरे नहीं करने वाले कॉलोनाइजर और डेवलपर जिला प्रशासन की रडार पर हैं। जिले की एक दर्जन कॉलोनियों की प्रशासन ने जांच शुरू की है, जहां अनुमतियों को दिखाकर आम नागरिकों को प्लॉट बेच दिए गए और विकास कार्य अब तक पूरे नहीं किए गए।

परेशान लोग अब जनसुनवाई और अन्य माध्यम से शिकायत कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर अधूरे विकास कार्य छोड़ने वाली कॉलोनियों की सूची तैयार कर जांच कराई जा रही है। इसमें दोषी सिद्ध होने के बाद प्रशासन इन कॉलोनाइजरों पर प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही अन्य कार्रवाई करेगा।

इसमें भिचौली हप्सी, खुड़ैल, सांवेर और महू तहसील की कॉलोनियां चिन्हित की गई हैं। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने बिहाड़िया स्थित ग्रीन लाइफ सिटी कालोनी के 22 भूखंड गत दिनों राजसात किए गए हैं। कॉलोनाइजर अरविंद बंजारी पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

बंधक भूखंड होंगे राजसात

प्रशासन ने आमजन को सुविधा देने के लिए अवैध और अधूरे विकास कार्य वाली कॉलोनियों की जांच शुरू की है। कलेक्टर आशीष सिंह ने स्पष्ट किया है कि विकास कार्य पूरे नहीं कराने वाली कॉलोनियों 
के बंधक भूखंडों को राजसात किया जाएगा। उनमें इंदौर विकास प्राधिकरण विकास कार्य पूरे कराए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...