Breaking News in Hindi

डॉ राकेश सिंघई ने संभाला DAVV के कुलपति का पदभार, पूर्व कुलपति सहित सभी कर्मचारियों ने किया स्वागत

इंदौर  : इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के नए कुलपति डॉ राकेश सिंघई ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रवेश कर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान डीएवीवी के तमाम अधिकारी कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किए। इस मौके पर डीएवीवी की पूर्व कुलपति डॉ रेणु जैन ने भी उनका स्वागत करते हुए उन्हें पदभार ग्रहण करवाया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान डॉक्टर सिंघई ने पूर्व कुलपति के पैर छुए और आशीर्वाद लिया।

वही मीडिया से चर्चा करते हुए नवागत कुलपति डॉ.राकेश सिंघई ने डीएवीवी के कुलपति नियुक्त होने पर ख़ुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का मान सम्मान पूरे देश ही नहीं बल्कि विश्व में है। ऐसे में इस नाम को आगे भी बरक़रार रखने और विश्विधालय के छात्रों के लिए बेहतर काम किए जाएंगे। इस मौके पर डीएवीवी की पूर्व कुलपति डॉ रेणु जैन ने इंदौर और विश्वविद्यालय की जमकर तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि अपने पूरे कार्यकाल का अनुभव बेहद सुखद रहा है। विभाग के कर्मचारियों से भी अच्छा सहयोग मिला है।

डॉ रेणु जैन ने अपने कई अनुभव को मीडिया के सामने भी रखा। इस मौके पर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के तमाम अधिकारी कर्मचारी और छात्र नेता भी मौजूद थे जिन्होंने नए कुलपति का स्वागत किया और पूर्व कुलपति को विदाई दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...