Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

ड्राइविंग करते वक्त मस्ती करना पड़ा भारी, एक साथ उठी 7 लोगों की अर्थी… देखें हादसे से कुछ देर पहले का VIDEO

गुजरात के साबरकांडा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें सात युवाओं की जान चली गई। यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ था। इस घटना से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कार में सवार सभी लोग मस्ती करते हुए गाना गा रहे हैं और उनकी कार की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे थी।

हादसे से पहले का मस्ती भरा वीडियो
यह वीडियो भरत केसवाणी नामक व्यक्ति ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला था, जो हादसे में जान गंवा चुका है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार के अंदर सभी लोग गा रहे हैं और आनंद ले रहे हैं। लेकिन यह उनकी जिंदगी का आखिरी वीडियो साबित हुआ।

राजस्थान की यात्रा के दौरान हुआ हादसा
पुलिस की जांच में पता चला है कि कार में सवार सभी लोग अपने एक विदेशी दोस्त के साथ राजस्थान घूमने जा रहे थे। जब उनकी कार हिम्मतनगर के सहकारी जिन के पास पहुंची, तभी यह हादसा हुआ। हादसे में सभी सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र के जालना में एक बस और ट्रक की भिड़ंत में 5 लोगों की जान चली गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.