Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

ड्राई डे पर पर्यटन नगरी में खुलेआम बिकी शराब, वीडियो आया सामने

छतरपुर : छतरपुर जिले के खजुराहो में ड्राई-डे पर भी खुलेआम शराब की बिक्री होती दिखाई दी। जहां शराब ठेकेदार खुलेआम ठेके से महिलाओं से शराब बिकवाता रहा। मामले की जानकारी संबंधित विभाग और प्रशासन को भी है। पर जिम्मेदार जानकर अनजान, नतमस्तक और मौन बना हुआ है।

खजुराहो में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जीवनभर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश देते रहे। यही कारण है कि उनकी जयंती और पुण्य तिथि पर शराब नहीं बेचने का निर्णय लेकर इस दिन को शुष्क दिवस के रूप घोषित किया गया था, लेकिन बापू की जयंती पर खजुराहो के लायसेंसी शराब दुकान पर शहर में खुलेआम शराब बिकती रही। शुष्क दिवस के कारण शहर सहित जिले के सभी शराब दुकानों को ही सील कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद खजुराहो में अवैध शराब का कारोबार बेधड़क जारी रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.