Breaking News in Hindi

तथाकथित शराब घोटाले का पैसा कहां है? कल कोर्ट में खुलासा करेंगे केजरीवाल, पत्नी ने बताया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय की कस्टडी में हैं. कथित शराब घोटाले मामले में जांच एजेंसी ने लगातार उनसे पूछताछ कर रही है. इस बीच, सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल कल यानी गुरुवार को कोर्ट में बताएंगे कि कथित शराब घोटाले का पैसा कहां है.

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि कल शाम मैं सीएम केजरीवाल से मिलने जेल गई. उन्हें डायबिटीज है. शुगर लेवल ठीक नहीं है, लेकिन निश्चय दृढ़ है. दो दिन पहले उन्होंने दिल्ली की जल मंत्री आतिशी को संदेश भेजा था कि लोगों की पानी और सीवर की समस्याओं का समाधान किया जाए.

सुनीता केजरीवाल ने किया बड़ा दावा

सुनीता केजरीवाल ने कहा, ‘लोगों की समस्याओं का समाधान तो होना ही चाहिए. लेकिन इस बात पर भी केंद्र सरकार ने केजरीवाल के खिलाफ केस कर दिया. क्या ये लोग दिल्ली को तबाह करना चाहते हैं. क्या ये लोग चाहते हैं कि दिल्ली जूझती रहे. इस बात से सीएम केजरीवाल को पीड़ा हुई.’

सुनीता केजरीवाल ने आगे कहा, ‘सीएम केजरीवाल ने मुझे एक और बात कही. उन्होंने बताया कि कथित शराब घोटाले की जांच में ईडी ने 2 साल में 250 से ज्यादा रेड मारे. वो घोटाले का पैसा ढूंढ रहे हैं. अभी तक किसी भी रेड में एक पैसा नहीं मिला. तो इस कथित घोटाले का पैसा है कहां. अरविंद जी ने कहा है कि वो इसका खुलासा 28 मार्च को कोर्ट में करेंगे.’

बीजेपी नेताओं ने की जांच की मांग

उधर, बीजेपी की दिल्ली इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से मुलाकात की. उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा ईडी की हिरासत से मंत्रियों को भेजे जा रहे पत्रों के मामले में जांच की मांग की.

केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया था. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली पुलिस मुख्यालय में संजय अरोड़ा के साथ मुलाकात में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने इस बारे में जांच कराने की मांग की कि क्या केजरीवाल द्वारा लिखे जा रहे पत्र वास्तविक हैं?

उन्होंने दावा किया कि एक प्रक्रिया है जिसके तहत ईडी की हिरासत में से किसी व्यक्ति के इस तरह के पत्र उचित प्रमाणन के बाद आ सकते हैं. जहां तक मेरी सूचना है, ये पत्र फर्जी हैं. बता दें कि जल मंत्री आतिशी ने पिछले हफ्ते केजरीवाल का एक पत्र दिखाते हुए दावा किया था कि मुख्यमंत्री ने उन्हें शहर में पानी की आपूर्ति और सीवर से संबंधित मुद्दों का समाधान करने का निर्देश दिया है. स्वास्थ्य मंत्री भारद्वाज ने मंगलवार को दावा किया कि केजरीवाल ने उन्हें ईडी की हिरासत से निर्देश भेजे कि सरकारी अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक में निशुल्क दवाएं उपलब्ध हों.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....