Breaking News in Hindi

तरक्की के लिए ऑफिस में रखे बप्पा की इस रंग की मूर्ति, खूब मिलेगी सफलता

इंदौर।  शास्त्रों के अनुसार भगवान गणेश को प्रथम पूज्य माना जाता है। भगवान गणेश के बिना कोई भी शुभ कार्य शुरू नहीं होता। ज्योतिष शास्त्र में भी बप्पा की पूजा का विशेष विधान बताया गया है, जिससे आपका जीवन तरक्की की ओर अग्रसर हो जाता है। कहा जाता है कि अगर आप सफलता पाना चाहते हैं, तो आपको अपने कार्यस्थल पर भगवान गणेश की मूर्ति अवश्य स्थापित करनी चाहिए। भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करने के लिए कुछ खास नियम होते हैं। आप घर और ऑफिस में बप्पा की मूर्ति स्थापित करते समय रंगों का अवश्य ध्यान रखें।

सफेद रंग की मूर्ति

वास्तु शास्त्र में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करने का विशेष महत्व बताया गया है, जिसका प्रभाव आपके जीवन पर भी पड़ता है। अगर आपके घर में भगवान गणेश की सफेद मूर्ति रखी है तो यह आपके परिवार के लिए काफी शुभ मानी जाती है।

पीले रंग की मूर्ति

बच्चों की पढ़ाई में सफलता के लिए उनकी स्टडी टेबल पर पीले या हल्के हरे रंग की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए।

इस तरह की मूर्ति करें स्थापित

अगर आप अपने ऑफिस में बप्पा की मूर्ति स्थापित करना चाहते हैं, तो आपको खड़ी मूर्ति स्थापित करनी होगी, जिससे वास्तु दोष दूर होते हैं।

दिशा का रखें ध्यान

इस बात का भी ध्यान रखें कि भगवान गणेश का मुख दक्षिण दिशा की ओर न हो, अन्यथा आपको बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, भगवान गणेश की मूर्ति केवल उत्तर-पूर्व कोने में ही स्थापित करनी चाहिए। इस कोण को शुभ माना गया है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...