Breaking News in Hindi

ताजमहल की गुंबद पर चढ़ाया गंगा जल, लहराया भगवा… CISF ने महिला को पकड़ा

उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में दो दिन के अंदर गंगाजल चढ़ाने का दूसरा मामला सामने आया है. इस बार एक महिला गंगाजल चढ़ाने के लिए ताजमहल के अंदर पहुंची और मुख्य गुंबद के ऊपर गंगाजल चढ़ाया है. महिला ने इसके बाद भगवा कपड़ा भी लहराया. महिला ने दावा किया कि वह कांवड़ लेकर आई थी और उसी जल को बिस्लरी की बोतल में लेकर गुंबद पर अर्पण किया है.

जानकारी के मुताबिक महिला की पहचान अखिल भारतीय हिंदू महासभा प्रदेश मीना राठौर के रूप में हुई है. मीना राठौर ने दावा किया है कि वह कासगंज के सोरों से कांवड़ लेकर आई है और उसी गंगाजल को उन्होंने ताजमहल में अर्पण किया है. महिला ने ताजमहल के अंदर भगवा चुनरी भी लहराई है. महिला ने जैसे ही भगवा रंग का कपड़ा ताजमहल पर लहराया तो उसे तुरंत सीआईएसएफ ने पकड़ लिया. फिलहाल महिला से पूछताछ की जा रही है.

3 अगस्त को पहुंचे थे दो युवक

दो दिन पहले भी दो युवकों ने ताजमहल के अंदर ओम का स्टीकर चिपकाया था और उस पर पानी की बोतल से जल चढ़ाया था. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थीं. युवकों ने दावा किया था कि वह बोतल में गंगाजल लेकर आए थे. इन दोनों शख्स की पहचान भी अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता श्याम और विनेश के रूप में हुई थी.

हो सकती है कड़ी सजा

पुलिस ने अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ता श्याम और विनेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 295, और 295-ए के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह दोनों धाराएं किसी व्यक्ति के धर्म के अपमान करने पवित्र स्थान को प्रभावित करने जैसे गंभीर आपराधों में लगाई जाती है. इस तरह के मामलों में अधिकतम 3 साल की सजा तक सुनाई जा सकती है और जुर्माने का भी प्रावधान है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक?