Breaking News in Hindi

तालिबान ने दिखाई अपनी हनक, नहीं मानी गई शर्तें तो UN की कतर मीटिंग को दिखाया ठेंगा

अफगानिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव के लिए आगे की राह तैयार करने के मकसद से संयुक्त राष्ट्र (UN) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस दोहा में दो दिवसीय बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में तालिबान ने हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है. तालिबान इस बैठक में अफगानिस्तान का सोल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में शामिल होना चाहता था. इस बैठक में UN के सदस्यों देशों के दूतों के साथ-साथ अफगान सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं.

इस बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक्स (X) पर अपना पक्ष रखा है. तालिबान की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “हमारा प्रतिनिधिमंडल बैठक में तभी हिस्सा लेगा जब तालिबान को अफगानिस्तान के सोल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में स्वीकार किया जाएगा.”

UN के सामने रखी थी ये मांगें

सम्मेलन में शामिल होने को लेकर तालिबान ने UN के सामने अफगानिस्तान का एकमात्र प्रतिनिधत्व करने के अलावा कहा, “UN इस बात की गारंटी दे कि कोई भी सम्मेलन में तालिबान के इस्लामिक धर्मगुरुओं की आलोचना नहीं करेगा और अगस्त 2021 में सत्ता में लौटने के बाद से उन्होंने देश को कैसे चलाया? इस पर सवाल नहीं होगा.” तालिबान ने अपने बयान में अमेरिका के लगाए गए प्रतिबंधों का भी जिक्र किया है. तालिबान चाहता है UN में अफगानिस्तान का अधिकारिक नाम IEA (Islamic Emirate of Afghanistan) हो और तालिबान के झंडे को ही अफगानिस्तान का झंडा माना जाए.

 

बिना तालिबान के कामयाब होगा सम्मेलन?

बिना तालिबान के हिस्सा लिए इस सम्मेलन का किसी ठोस नतीजे पर पहुंच पाना मुश्किल है, क्योंकि अफगनिस्तान में शासन तालिबान का ही है. लेकिन एमनेस्टी इंटरनेशनल के डायरेक्टर डेप्रोसे मुचेना ने एक बयान में कहा कि दोहा बैठक सभी अफगान लोगों के अधिकारों, विशेष रूप से महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों की रक्षा के लिए की जा रही कोशिश पर खास असर डालेगी. इसके अलावा मानवीय मदद के लिए अफगानिस्तान में काम कर रहे संगठनों के लिए ये बैठक अहम साबित हो सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...