Breaking News in Hindi

हल्दी की रस्म के बाद कढ़ी-चावल खाकर 50 लोग बीमार, दुल्हन की चाची की मौत

भोजपुर में शादी में भोज खाने के बाद दुल्हन समेत 50 लोग बीमार हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान दुल्हन के रिश्ते में चाची लगने वाली 70 वर्षीय बसंती कुंवर की मौत हो हई. वहीं भोज के तीन दिन बाद भी आरा के अलग-अलग अस्पतालों में 40 से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है. बसंती कुंवर शाहपुर थाना क्षेत्र इटवा गांव की रहने वाली थीं. इधर मंगलवार को बीमार हाल में ही लड़की की शादी और विदाई कराई गई. लड़की के मां बाप अस्पताल में भर्ती हैं. मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवा गांव का है

बताया जा रहा है कि बंशीधर सिंह की बेटी पारो की शादी थी. रविवार को हल्दी की रस्म था. इस दौरान लोगों के खाने के लिए कढ़ी चावल बनाया गया था.यही कढ़ी चावल खाकर लोग बीमार हो गए. बीमारों में दुल्हन और उसके मां बाप भी शामिल हैं. तबीयत बिगड़ने के बाद सभी को इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया.

दुल्हन की चाची की मौत

यहां प्राथमिक इलाज के बाद इटवा गांव निवासी अंकुश कुमार, खुशबू सिंह, पूजा देवी,भगमणि देवी बसंती कुंवर, खुशी कुमारी, साक्षी सिंह, शेखर कुमार, शकुंतला सिंह और अजीत सिंह को बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था. वहीं बसंती कुंवर की हालत ज्यादा गंभीर होने के बाद उन्हें पटना रेफर किया गया था लेकिन परिजन उनका इलाज आरा के ही एक नर्सिग होम में करा रहे थे. जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई.

बीमारी की हाल में ही शादी

इधर मंगलवार को बीमारी की स्थिति में ही पारो की शादी करा दी गई. जबकि दुल्हन के माता-पिता और परिवार के दूसरे लोग सदर अस्पताल में भर्ती हैं. दुल्हन की विदाई भी हो गई है. इधर शाहपुर रेफरल अस्पताल में 18 लोग भर्ती है. जबकि कई लोग आरा सदर अस्पताल और बाकी लोगों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...