Breaking News in Hindi

‘तीन खानदानों के शिकंजे में नहीं रहेगा J-K’, श्रीनगर में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को श्रीनगर में अपनी पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कल यहां पर वोटिंग हुई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की. पहली बार दहशतगर्दी के साए के बिना वोटिंग हुई है. उन्होंने यहां के राजनीतिक खानदानों पर हमला करते हुए कहा कि कश्मीर की बर्बादी के लिए तीन खानदान जिम्मेदार हैं, लेकिन अब यह 3 खानदानों के शिकंजे में नहीं रहेगा.

पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में इस समय जम्हूरियत का त्यौहार चल रहा है. लोग इतनी बड़ी तादाद में घर से वोट करने के लिए निकले. सभी ने खुले मन से वोट भी दिया. कई सीटों पर वोटिंग के रिकॉर्ड टूट गए. आप लोगों ने एक नया इतिहास रचा है. एक नया इतिहास जम्मू कश्मीर के लोगों ने रचा है. उन्होंने आगे कहा कि कल ही यहां 7 जिलों में पहले दौर की वोटिंग हुई. पहली बार दहशतगर्दी के साए के बिना ये वोटिंग हुई. हम सभी के लिए यह बहुत खुशी और गर्व की बात है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग वोटिंग के लिए अपने घरों से बाहर निकले.

बर्बादी के लिए 3 खानदान जिम्मेदारः PM मोदी

उन्होंने आगे कहा कि किश्तवाड़ में 80% से ज्यादा वोटिंग, डोडा जिले में 71% से ज्यादा वोटिंग, रामबन में 70% से ज्यादा और कुलगाम में 62% से ज्यादा वोटिंग हुई है. अनेक सीटों पर पिछली बार की वोटिंग के रिकॉर्ड टूट गए हैं. ये नया इतिहास बना है, ये नया इतिहास जम्मू-कश्मीर के लोगों ने रचा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस-एनसी-पीडीपी ने सिर्फ बंटवारा किया. लेकिन बीजेपी, सबको जोड़ रही है. हम दिल और दिल्ली की दूरी मिटा रहे हैं.

केंद्र शासित प्रदेश के 3 खानदानों पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कश्मीर की बर्बादी के लिए 3 खानदान जिम्मेदार हैं. इन 3 खानदानों को लगता है कि इन पर कोई कैसे सवाल उठा सकता है. जैसे-तैसे कुर्सी पर जमे रहना और आपको लूटना ही इनका मकसद है. आपको आपके जायज हक से मरहूम रखना ही इन लोगों का काम है. इन्होंने, जम्मू-कश्मीर को सिर्फ, तशद्युत यानी डर और इंतशार यानी अराजकता ही दी है. लेकिन अब जम्मू-कश्मीर, इन तीन खानदानों के शिकंजे में नहीं रहेगा.

एक और पीढ़ी बर्बाद होने नहीं दूंगाः PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को टेरर से, दहशतगर्दी से आजाद कराना, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ साजिश करने वाली हर ताकत को हराना, यहां के नौजवानों को, यहीं पर रोजगार के मौके दिलाना है. ये मोदी का इरादा है, मोदी का वादा है.

अमन की बहाली की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “हमारी एक और पीढ़ी को मैं इन 3 खानदानों के हाथों तबाह नहीं होने दूंगा. यहां अमन की बहाली के लिए मैं पूरी ईमानदारी से जुटा हूं. आज जम्मू-कश्मीर में स्कूल-कॉलेज आराम से चल रहे हैं. बच्चों के हाथ में पेन है, किताबें हैं, लैपटॉप है.” उन्होंने आगे कहा, “आज स्कूलों में आग लगने की खबरें नहीं आती, बल्कि आज यहां नए स्कूल, नए कॉलेज, AIIMS, मेडिकल कॉलेज, IIT बनने की खबरें आ रही हैं.

हमारा मकसद J&K की तेज तरक्कीः PM

पीएम मोदी ने कहा, “कुछ दिन पहले जब मैं जम्मू-कश्मीर आया था. तो मैंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर की बर्बादी के लिए तीन खानदान जिम्मेदार हैं. तब से, दिल्ली से लेकर श्रीनगर तक, ये लोग बौखलाए हुए हैं.” उन्होंने आगे कहा कि इन्हें लगता है कि इन पर कोई कैसे सवाल उठा सकता है. पहले इन्हें लगता है कि जैसे-तैसे कुर्सी पर कब्जा जमाना और फिर आप सबको लूटना इनका पैदाइशी हक है.

अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा, “हम सबका मकसद जम्मू-कश्मीर की तेज तरक्की है. जम्मू-कश्मीर की तेज तरक्की का जज्बा और बुलंद करने के पैगाम के साथ आज मैं आपके बीच आया हूं. मैं देख रहा हूं कि आज मेरे कश्मीर के भाई-बहन खुशामदीद पीएम कह रहे हैं. मैं तहेदिल से उनका शुक्रिया अदा करता हूं.”

घाटी में PM मोदी की पहली चुनावी रैली

पीएम मोदी की प्रस्तावित चुनावी रैली से पहले राजधानी श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर पार्क के आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. वहां पर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है. तीन चरणों में जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कश्मीर घाटी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवारों के समर्थन में पीएम मोदी की पहली रैली है.

पीएम मोदी की यह रैली मशहूर लाल चौक क्लॉक टॉवर के एक किलोमीटर के दायरे में हो रही है. मोदी का इस साल का यह तीसरा कश्मीर दौरा है. इससे पहले उन्होंने सात मार्च को बख्शी स्टेडियम में एक रैली को संबोधित किया था. फिर 21 जून को एसकेआईसीसी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. हालांकि इससे पहले पीएम मोदी ने पिछले हफ्ते पहले चरण की वोटिंग से पहले डोडा में चुनावी रैली को संबोधित किया था.

रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इस बीच पीएम मोदी की रैली से पहले सुरक्षा के बारे में पुलिस महानिरीक्षक (IG) वीके बिरदी ने बताया, “हमने वीवीआईपी यात्रा के लिए ऐसे आयोजनों के वास्ते निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार मल्टीलेयर सिक्योरिटी की व्यवस्था की है.” बिरदी ने बताया कि पुलिस ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए हैं.

अधिकारियों के मुताबिक, पीएम मोदी के रैली स्थल की ओर जाने वाली सड़कों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान दर्जनों जगहों पर गाड़ियों की जांच कर रहे हैं और विशेष जांच चौकियां भी स्थापित की गई हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास