Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

तेजस्वी यादव को ईडी ने भेजा समन, 5 जनवरी को पेश होने के आदेश, इस मामले में होगी पूछताछ

नई दिल्ली। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। प्रवर्तन निदेशायल ने उन्हें एक बार फिर समन भेजा है। वहीं, 5 जनवरी 2024 को पेश होने के लिए कहा है। ईडी ने तेजस्वी को जॉब के बदले जमीन घोटाले मामले में समन भेजा है।

इससे पहले उपमुख्यमंत्री को 22 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे। उनके पिता लालू प्रसाद यादव को ईडी की ओर से समन भेजकर 27 दिसंबर को बुलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार को जमीन के बदले नौकरी केस की जांच कर रही एजेंसी ने तेजस्वी को नया समन जारी किया है। उनसे कहा है कि 5 जनवरी को दिल्ली के ईडी मुख्यालय में पहुंचकर पूछताछ में सहयोग करें।

रेलवे में जमीन के बदले दी थी नौकरियां

ईडी तेजस्वी यादव से 2004-09 के बीच रेलवे में लोगों को जमीन लेकर नौकरी देने के मामले में पूछताछ करेगी। मामला तब का है जब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू यादव मनमोहन सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि लालू ने नियम कानून की धज्जियां उड़ाकर रेलवे के ग्रुप डी में लोगों को जॉब दी। इसके बदले जमीन और संपत्तियां हासिल की।

इस घोटाले में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और मीसा भारती समेत परिवार के कई सदस्य को नाम हैं। झांसी एजेंसी द्वारा पूछताछ की जा चुकी है। सीबीआई और ईडी इसकी जांच कर रही है।

तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को 22 दिसंबर को प्रवर्तन निदेशायल में पेश होना था, लेकिन वो उपस्थिति नहीं हुए। उन्होंने वकील के माध्यम से समय लिया। इस मामले में उन्होंने कहा कि यह सब आगामी चुनाव को लेकर चल रहा है। अब तो रूटीन काम हो गया है। पहले भी पूछताछ में कुछ नहीं निकला, इस बार भी नहीं होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.