Breaking News in Hindi

तेजी से संक्रमित कर रहा कोरोना का नया वेरिएंट, इन दो राज्यों में बढ़ रहा खतरा

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के केस फिर से बढ़ रहे हैं। कई राज्यों में लगातार कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 के मामले सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना से संबंधित ताजा आंकड़ें सामने रखे। देश में 24 घंटों में कोरोना के 628 नए मरीज मिले हैं।

कोराना का नया वेरिएंट हो रहा सक्रिय

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना का नया वेरिएंट धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। 24 दिसंबर तक इस वेरिएंट के 63 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा गोवा में 34, महाराष्ट्र में 9, केरल में 6, तमिलनाडु में 4 और तेलंगाना में 2 मरीज संक्रमित हुए हैं।

इन राज्यों में तेजी से बढ़े केस

केरल में 128 नए कोरोना केस

केरल में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। केरल में 24 घंटे में 128 नए मरीज कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं। एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अभी 3,128 कोरोना के केस सक्रिय हैं।

महाराष्ट्र में भी बढ़े केस

महाराष्ट्र में कोरोना के 50 मरीज संक्रमित हुए हैं, इनमें 9 मरीज JN.1 वेरिएंट के हैं। अब महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट से कुल 10 मरीज संक्रमित हो गए हैं।

विशेषज्ञ ने दी ये सलाह

भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों पर नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल ने चिंता जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि भारत में वैज्ञानिक कोरोना के नए वेरिएंट की गंभीरता की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि राज्यों को कोरोना की जांच को अब बढ़ा देना चाहिए। कोरोना की निगरानी को और मजबूत करना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....