Breaking News in Hindi

तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल, चालक वाहन समेत फरार

भोपाल। राजधानी के जहांगीराबाद थाना इलाके में रविवार तड़के चार बजे हिट एंड रन का मामला सामने आया है। हादसा लिली टाकीज के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार ने जिंसी के रहने वाले 27 वर्षीय फरीद कुरैशी और उसके दोस्त को टक्कर मार दी। इसके बावजूद चालक ने कार नहीं रोकी और दोनों को 20 मीटर तक घसीटता ले गया।

इस हादसे में फरीद की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल है। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपित कार चालक की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के समय दोनों युवक चाय पीकर वापस आ रहे थे।

ऐसे हुआ हादसा

जहांगीराबाद पुलिस के मुताबिक फरीद कुरैशी हम्माली करता था। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात वह अपने दोस्त शमीम और सोहेल के साथ चाय पीने निकला था। काजी कैंप से तीनों दोस्त चाय पीकर वापस आ रहे थे। रास्ते में लिली टाकीज के पास फरीद को लघुशंका लगी तो गाड़ी रुकवाई और दोस्त सोहेल के साथ सड़क किनारे लघुशंका करने लगा। तभी सामने से एक तेज रफ्तार कार आई और उन्हें टक्कर मार दी।

घसीटती ले गई कार

कार की टक्कर से दोनों दोस्त कार के बंपर में फंस गए। कार फरीद को 20 मीटर तक घसीटते ले गई। इसकी उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित चालक तेजी से कार चलाकर फरार हो गया। घटनाके फरीद के दोस्त ने मोहल्ले में फोन कर लोगों को बुलाया और दोनों को अस्पताल भिजवाया। जहां फरीद को मृत घोषित कर दिया और दोस्त का इलाज कराया जा रहा है।
इधर, जहांगीराबाद पुलिस भी सूचना लगते ही मौके पर पहुंची और घटना के बारे में लोगों से जानकारी जुटाकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपित कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...