Breaking News in Hindi

मुजफ्फरपुर: मेला देखने जा रहे थे… ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर, 2 की मौत, 12 घायल

बिहार के मुजफ्फरपुर में ऑटो और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. मौके पर दो लोगों की मौत हो गई. वहीं एक दर्जन लोग घायल हो गए. टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे. घटना स्थल पर मौके पर चीख पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया. जहां चार लोगों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. टक्कर इतनी भीषण थी, कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. ऑटो पर 14 लोग सवार थे. कांटी से लेकर एसकेएमसीएच तक घरवालों की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया.

घायल पुष्पा देवी ने बताया कि खुशी-खुशी सभी लोग गणेश पूजा और मेला देखने जा रहे रहे थे. बच्चे भी नए-नए कपड़े पहनकर मेला देखने जाने को लेकर खुश थे. ऑटो पर सवार होकर घर से दो किलोमीटर की दूरी पर एनएच पर पहुंचे तभी ये हादसा हो गया. खुशियों से भरा माहौल गम में बदल गया.

गणेश पूजा देखने के लिए जा रहे थे लोग

कांटी के अकुराहा गांव के रहने वाले एक दर्जन से ज्यादा लोग ऑटो पर सवार होकर कांटी में गणेश पूजा का मेला देखने जा रहे थे. पखनहा में पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रैक्टर खड़ी थी, जिसमें अनियंत्रित ऑटो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में ऑटो सवार सभी लोग घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. लोगों में चीख पुकार मच गया. इस दुर्घटना में दो लोगो की मौत हो गई. एक दर्जन लोग घायल हो गए. मामले की सूचना पानापुर ओपी को दी गई. सूचना मिलने पर आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई.

मृतकों की पहचान मानसी कुमारी (5वर्ष) और रागिनी देवी (23 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं घायलों में टेंपू चालक शत्रुघ्न पासवान, खुशबू कुमारी, कंचन कुमारी, नीलू कुमारी, आशिक कुमार, राधिका कुमारी, पुष्पा देवी, राजेश ठाकुर, विराट, अहान अंकुश, अदिति कुमारी शामिल है. हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो और ट्रैक्टर को जप्त कर लिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...