Breaking News in Hindi

तेज रफ्तार कार ने छात्र को कुचला, मौके पर मौत

रीवा। शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत फ्लाईओवर के नीचे एक तेज रफ्तार कार ने कक्षा आठवीं के छात्र को कुचल दिया, जिसके कारण छात्र की मौके पर ही मौत हो गई है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में छात्र को अस्पताल लेकर पहुंची जहां परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

कोचिंंग जा रहा था छात्र

बताया गया कि रविवार की सुबह तकरीबन 6:30 बजे छात्र कोचिंग जा रहा था। छात्र की पहचान सक्षम अग्रवाल पुत्र सिद्धार्थ अग्रवाल उम्र 13 वर्ष निवासी तरहटी थाना सिटी कोतवाली के रूप में की गई है। बताया गया है कि छात्र शहर की ज्योति स्कूल में कक्षा आठवीं में पढ़ाई करता है। रविवार की सुबह हुआ साइकिल से कोचिंग जा रहा था उसी समय सामने की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप