Breaking News in Hindi

तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार युवकों को रौंदा, तीनों की मौत, बेकाबू बस पलटी

कटनी। स्लीमनाबाद से उमरियापान सड़क के बीच में कछपुरा मोड़ पर एक तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल सवारा तीन युवकों को बुरी तरह रौंद दिया। वहीं कुुछ यात्रियों का घायल होना बताया जा रहा है। हादसा शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे हुआ। हादसे में दो युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया और एक युवक ने स्लीमनाबाद अस्पताल ले जाते समय सांसे थम गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पलटी बस को कब्जे में लेते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है।

स्लीमनाबाद थाना में पदस्थ आरक्षक ब्रिजमोहन चौधरी ने बताया कि सलैया फाटक निवासी चंद्रभान वासदुेव, निकेत वासुदेव और वीरेंद्र वासुदेव मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी तीनों को बस ने रौंद दिया। बस की रफ्तार अधिक होने के कारण बस बेकाबू होकर पलट गई। जिससे चीख पुकार सुनकर स्थानीय नागरिक जमा हो गए। तुरंत पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। जिस पर पुलिस ने तीनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया है। घायलों को उपचार के लिए स्लीमनाबाद भेजा गया है। घायलों की जानकारी नहीं लग सकी है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...