Breaking News in Hindi

तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत

पांढुर्णा: पांढुर्णा जिले में सोमवार देर रात करीब 10 बजे बड़ा हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शहर के नेशनल हाइवे 47 पर होटल हाइवे सेंटर पॉइंट से 100 मीटर की दूरी पर हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और शव की शिनाख्त कराई।

जानकारी के मुताबिक, पांढुर्णा का एक युवक नागपुर की और से पांढुर्ना आ रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को रौंदते हुए भाग निकला। वहां मौजूद लोगों ने जब यह नजारा देखा तो सबके होश उड़ गए। तत्काल वहां मौजूद लोगों ने डायल 100 को कॉल किया। डायल 100  की टीम ने तत्काल पहुंचकर कर युवक को स्थानीय सिविल अस्पताल पांढुर्णा लाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर द्वारा युवक को मृत घोषित किया गया। डॉक्टर के मुताबिक युवक के ऊपर से ट्रक के टायर के निशान होने का अंदेशा बताया जा रहा है जिसके कारण युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जैसे ही परिजनों और पड़ोसियों को पता लगा सिविल अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई। मंगलवार सवेरे शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस दारा मर्ग कायम कर जांच जारी कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....