Breaking News in Hindi

….तो ऐश्वर्या ने छोड़ दिया ससुराल? जलसा में नहीं अब यहां रहती हैं एक्ट्रेस, तलाक की खबरों के बीच करीबी का खुलासा

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच अनबन की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तूल पकड़ रही है।  बीते दिनों कपल के बीच सब कुछ ठीक न होने की खबरों से चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। हाल ही में खबर फैली थी कि बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन मे बहू ऐश्वर्या राय को इंस्टाग्राम से अनफोलो कर दिया है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

 रिपोर्ट के अनुसार, बच्चन परिवार के करीबी सूत्र ने बताया कि अभिषेक-ऐश्वर्या  का रिश्ता अब एक नाजुक मोड़ पर पहुंच गया है। ऐश्ववर्या राय ने बच्चन परिवार का घर यानि की ‘जलसा’ छोड़ दिया है। एक्ट्रेस अब अपना समय अपनी मां और बच्चन परिवार के बीच बांटती हैं। ऐसा मानना है कि  जया और ऐश्वर्या के बीच कई समस्याएं हैं। दोनों ने सालों से आपसी मतभेदों को सुलझाया नहीं और दोनों में बातचीत भी कम होती है। यह भी कहना है कि अभिषेक बच्चन ने बेटे और पति के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां नहीं निभाईं।   वे आधिकारिक तौर पर हाल-फिलहाल कोई बड़ा खुलासा करने से बचना चाह रहे है।

इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर ऐसी भी खबर फैल रही है कि अभिशेक ने अपनी शादी की अंगूठी भी निकाल दी है।  एक्टर को कभी वेडिंग रिंग के बिना नहीं देखा गया था. दोनों को साथ रहते हुए 16 साल बीत गए हैं। हालांकि, ऐश्वर्या के ‘जलसा’ छोड़ने की खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

हालांकि हाल ही में  ‘द आर्चीज’ मूवी इवेंट में ऐश्वर्या राय बच्चन पूरे बच्चन परिवार के साथ नजर आईं, जहां ऐश को भतीजे अगस्त्य नंदा के लिए हूटिंग करते हुए भी देखा गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप