Breaking News in Hindi

त्योहारों में इम्यूनिटी नहीं होगी डाउन, पीना शुरू कर दें ये हर्बल ड्रिंक्स

फेस्टिव सीजन ऐसा मौका होता है, जब परिवार के साथ गप्पें मारने का भरपूर टाइम मिलता है. लेकिन इस दौरान तैयारियों को लेकर काफी भागदौड़ भी हो जाती हैं. इस समय के दौरान मौसमी बदलाव, नींद का बिगड़ना और ज्यादा शुगर और ऑयली खाने के चलते इम्यूनिटी डाउन हो सकती है. इससे आप बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं.

टीफिट की फाउंडर ज्योती भारद्वाज कहती हैं कि इम्यून सिस्टम ठीक रहेगा तो आप बीमार नहीं होंगे. ऐसे में अपनी दिनचर्या में हेल्थी ड्रिंक्स को शामिल करना आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का एक सरल और प्रभावी तरीका हो सकता है. अदरक, हल्दी, नींबू और शहद- जैसी चीजों में नैचुरल तौर इम्यूनिटी बूस्टर गुण पाए जाते हैं.हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करता है. अदरक सूजन को कम करता है और गले की खराश को ठीक करता है. नींबू में विटामिन C होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है.

ग्रीन टी और हर्बल इंफ्यूजन

ग्रीन टी और हर्बल इंफ्यूजन अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण जानी जाती है. एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं. ग्रीन टी और कैमोमाइल जैसी हर्बल चाय पीने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी

प्रोबायोटिक ड्रिंक्स

प्रोबायोटिक ड्रिंक्स जैसे कि कोम्बूचा और केफिर में ऐसे बैक्टीरिया होते हैं, जो हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं. इसके अलावा, पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है क्योंकि यह हमारे शरीर की कोशिकाओं तक पोषक तत्व पहुंचाता है और पसीने के जरिए टॉक्सिंस को बाहर निकालता है. हर्बल टी के साथ-साथ नारियल पानी भी काफी फायदेमंद है.

शुगर को करें कम

फेस्टिव सीजन के दौरान स्वीट ड्रिंक्स को ज्यादा पिया जाता है. लेकिन ज्यादा शुगर इम्यून सिस्टम को कम कर सकती है. ऐसे में कम से कम चीनी का सेवन करें. ज्यादा चीनी ब्लड शुगर का लेवल भी बिगाड़ सकती है.एक्सपर्ट कहती हैं कि आप अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म नींबू पानी से कर सकते हैं. दोपहर में ग्रीन टी पी सकते हैं. इससे इम्यून सिस्टम वीक नहीं होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...