Breaking News in Hindi

थाने पहुंचकर बोला ऑटो रिक्‍शा चालक- साहब 20 हजार की लूट हो गई, पुलिस को संदेह

मंदसौर। भावगढ़ क्षेत्र के ग्राम नांदवेल में मंदसौर के ऑटो रिक्‍शा चालक के साथ 20 हजार की लूट का मामला सामने आया है। हालांकि भावगढ़ पुलिस को ऑटो चालक की कहानी शंका है। पुलिस जांच के दौरान शाम तक लूट होने जैसा कोई क्लू सामने नहीं आया। पुलिस की पूछताछ के दौरान आटो चालक जबाव देने में हड़बड़ा रहा था, जिसके कारण भी पुलिस को लूट की कहानी झूठी होने की आशंका है। पुलिस अब उससे सच उगलवाने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को मदारपुरा निवासी ऑटो चालक अरशद जनकुपुरा स्थित सागर स्वीट्स से 20 हजार रुपये का दही व मट्ठा आटो से ग्राम नांदवेल छोड़ने के लिए गया था। यहां से वह दही व मट्ठा देने के बाद 20 हजार रुपये लेकर वापस मंदसौर आ रहा था, तभी नांदवेल के पास उसके साथ लूट हुई।

बाद में अरशद भावगढ़ थाने पहुंचा और बोला कि साहब मेरे साथ लूट हुई है। कुछ बदमाश आए और मेरे साथ मारपीट कर 20 हजार नकद, दही व मट्ठे के खाली बर्तन लूटकर भाग गए।

बाद में थाने से एसआई बलवीर यादव ऑटो चालक को अपने साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे, यहां पता किया तो लूट की ऐसी कोई वारदात सामने नहीं आई। भावगढ़ पुलिस पूरी कहानी को फर्जी मान रही है।

सागर स्वीट्स के मालिक गौरव बाकलीवाल का कहना है कि अरशद सालों से शादीब्याह के सीजन में मेरी दुकान का सामान ले जाता है। सोमवार को वह नांदवेल की कुमावत धर्मशाला में 20 हजार रुपये का दही व मट्ठा देऩे गया था। पुलिस को मामले में ऑटो चालक पर संदेह है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?