Breaking News in Hindi

थाने में मुर्गियों की नीलामी, कितनी लगी बोली-किसने खरीदा?

तेलंगाना के पांडेम कोल्लू के पुलिस स्टेशन में दो मुर्गी की नीलामी की गई है. इस बारे में जानकर थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन कोर्ट के आदेश पर ऐसा किया गया है. थाने के अंदर मुर्गियों को बकायदा तौला गया. मुर्गियों के वजन को ध्यान में रखते हुए उनका रेट तय किया था. थाने में मौजूद पुलिस दरोगा मुर्गियों के विषय में जानकारी को रजिस्टर में नोट करते हुए नजर आए. मुर्गियों की नीलामी के दौरान वो किसी दूसरे आपराधिक मामलों में ड्यूटी नहीं निभाई, मुर्गियों की नीलामी उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी के तौर पर दी गई थी.

को पहली बोली में 4000 रुपए में मुर्गी की नीलामी की गई है. तो वहीं दूसरी मुर्गी की नीलामी 25 हजार रुपए में की गई. इस नीलामी की सूचना मिलने पर हर कोई हैरान था. नीलामी को देखने के लिए थाने में भीड़ भी जुट गई.

कहां जाएंगे नीलामी के रुपए?

पुलिस स्टेशन में मुर्गियों की नीलामी को कोर्ट के आदेश पर किया गया है. मुर्गियों की नीलामी में जो भी रुपए मिले हैं वो कोर्ट में दिया जाएगा. पुरनम सरैया को पहला नीलामी करने वाला चुना गया है तो वहीं बोनाला सत्यनारायण नीलामी करने वाले दूसरे शख्स हैं.

छापे में मिली थीं मुर्गियां

मुर्गियों की चोरी करने की संख्या बढ़ने के कारण पुलिस जगह-जगह पर छापेमारी कर रही थी. छापेमारी में दो मुर्गियां मिली, जिसकी नीलामी करने के लिए कोर्ट ने कहा था. इसलिए दोनों मुर्गियों की नीलामी थाने में कराई गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...