Breaking News in Hindi

सिंगापुर का राष्ट्रीय ध्वज लपेटकर हंगामा करना भारतीय को पड़ा भारी, जाना पड़ा जेल

सिंगापुर में इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय ध्वज लपेटकर एक कॉफी शॉप में हंगामा करने के लिए भारतीय मूल के 36 वर्षीय व्यक्ति को दो सप्ताह की जेल की सजा सुनाई गई है। मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई है। रॉय रवि जगनाथन को सार्वजनिक रूप से हंगामा करने के लिए बृहस्पतिवार को दूसरी बार दोषी करार दिया गया। इससे पहले इस साल जुलाई में भी उसने ऐसा ही अपराध किया था, उस मामले में उसे पांच दिन जेल में रहने की सजा सुनाई गई थी।

सरकारी अभियोजन अधिकारी टिंग एनगे कॉंग ने जगनाथन के हालिया अपराध के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पांच सितंबर को रवि हरे रंग की टी-शर्ट पहने और कंधों पर सिंगापुर का राष्ट्रध्वज डालकर एक कॉफी शॉप में दाखिल हुआ और एक व्यक्ति पर चिल्लाने लगा।

टिंग ने कहा कि वह एक मेज से दूसरी मेज पर जाकर जोर-जोर से चिल्लाता रहा और कहता रहा कि वह भगवान है। टिंग ने कहा कि इस दौरान वह अजीब हरकतें करता रहा और तंग आकर एक व्यक्ति ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद काफी शॉप पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....