Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

थाने से 500 मीटर की दूरी पर बदमाश ने लूट की वारदात को दिया अंजाम, छात्रा का मोबाइल लेकर हुआ फरार

मुरैना: देश में कड़े कानून होने के बाद भी हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं रोजाना सामने आ रही है। कुछ इलाकों में हालात ऐसे हैं कि दिन ढलने के बाद तो छोड़िए दिन के उजाले में भी बदमाश बड़ी घटनाओं को बिंदास अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला मुरैना से सामने आया है, जहां बदमाश ने एक छात्रा का मोबाइल ​छीन लिया। फिलहाल छात्रा की शि​कायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे आरोपी की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां थाने से 500 मीटर दूरी पर बदमाश छात्रा का मोबाइल लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्रा को 100 मीटर तक छात्र को घसीटते ले गया। इस घटना में छात्रा को मामूली चोट आई है, जिसका उपचार जारी है।

पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.