Breaking News in Hindi

दक्षिण-पूर्वी हवाओं ने लगाया ठंड पर ब्रेक, शुक्रवार रात से बढ़ने लगेगी सिहरन

भोपाल। हवाओं का रुख लगातार दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी बना रहने से प्रदेश में दिन एवं रात का तापमान बढ़ा हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर बने पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ जाने के बाद हवा का रुख उत्तरी होने से तापमान में गिरावट शुरू होने के आसार बन सकते हैं। उधर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात प्रदेश में सबसे कम 13.8 डिग्री सेल्सियस तापमान उमिरया में दर्ज किया गया। उमरिया सहित छह शहरों छिंदवाड़ा, मंडला, मलाजखंड, खंडवा एवं खरगोन में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

प्रति चक्रवात का असर

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास बना हुआ है, जबकि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास बना हुआ है। इसके अतिरिक्त दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश एवं उससे लगे छत्तीसगढ़ पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि प्रति चक्रवात के असर से हवाओं का रुख लगातार दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। इस वजह से जहां रात के तापमान में अपेक्षाकृत गिरावट नहीं हो रही है, वहीं दिन का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। इस वजह से धूप में चुभन महसूस हो रही है।

शुक्रवार से बदलेगा हवा का रुख

मौसम विज्ञानी शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ जाने की संभावना है। उसके बाद हवा का रुख उत्तरी होने लगेगा। उसके बाद प्रदेश में सर्द हवाओं के असर से तापमान में गिरावट होने लगेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....