Breaking News in Hindi

दमोह: डॉ अजय लाल के विदेश जाने की खबर निकली झूठी, जबलपुर हाई कोर्ट में हुए पेश, भ्रम फैलाने वालों पर होगी कार्यवाही

दमोह : बीते दिनों मिशन अस्पताल के संचालक डॉ अजय लाल के विदेश भाग जाने की खबर आग की तरफ फैली थी जो सरासर झूठी निकली। जबकि हाई कोर्ट के निर्देश पर डा. अजय लाल हाई कोर्ट में हाजिर हुए और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं आरोप लगाने वालों की जमकर किरकिरी हुई।

दरअसल दमोह के मिशन अस्पताल के संचालक डॉ अजय लाल पर मामला पंजीबद्ध है लेकिन कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है। इसी बीच दमोह से खबर फैलाई गई कि डॉ अजय लाल देश छोड़ फरार होकर अमेरिका भाग गए। डॉ लाल ने दिल्ली से एक वीडियो जारी कर देश में ही मौजूदगी दर्शाई जबकि विदेश भाग जाने की झूठी जानकारी उच्चन्यायालय तक पहुंचा दी गई। दो सितंबर को कोर्ट में अजय लाल को हाज़िर तलब किया गया। डॉ अजय लाल जबलपुर कोर्ट में हाज़िर हुए। अमेरिका भागना बताने वाले महाधिवक्ता कार्यालय और संबंधित अधिकारियों पर कोर्ट ने अपनी सख़्त नाराज़गी जाहिर की।

न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित कर लिया है। साथ ही झूठी जानकारी देने पर महाधिवक्ता कार्यालय और संबंधित अधिकारियों से मिली जानकारी के स्रोत बताने के हाई कोर्ट ने निर्देश दिए। साथ ही न्यायालय को भृमित करने वाले अधिकारियों पर भी सख़्त कार्यवाही की बात कही गई। डॉ अजय लाल वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा और शशांक शेखर  के साथ अदालत में उपस्थित हुए ताकि अदालत को आश्वस्त किया जा सके कि महाधिवक्ता के कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी सही नहीं थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....