Breaking News in Hindi

दमोह में मस्जिदों से उतारे लाउडस्पीकर, CM मोहन यादव के आदेश के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन

दमोह: दमोह में भी मुख्यमंत्री के आदेश और प्रशासन की चुस्ती के बाद मस्जिदों से लाउड स्पीकर निकाले जाने लगे हैं। आज कच्छयान मस्जिद में लगे हुए अतिरिक्त लाउडस्पीकर निकाले गए और शासन की गाइड लाइन के मुताबिक आवाज सेट की गई।

मध्य प्रदेश शासन के साथ प्रशासन भी नए मुख्यमंत्री के आदेशों को अमल में लाने चुस्ती दिखा रहा है। देर शाम तक पुलिस और प्रशासन की टीम मस्जिद पहुंची और शासन की गाइडलाइन के मुताबिक आवाज सेट करने और अतिरिक्त लाउड स्पीकर हटाने के निर्देश दिए।

आवश्यक दिशा निर्देश मिलते ही दमोह मस्जिद कमेटियों ने बैठक कर अजान के लिए निर्धारित गाइडलाइन के मुताबिक आवाज सेट की और अतिरिक्त लाउड स्पीकर को निकालने का काम किया। शहर दमोह की कच्छयान मस्जिद में भी लाउड स्पीकर निकाले गए।

एक वैज्ञानिक अनुसंधान के मुताबिक भारत में बढ़ती ध्वनि प्रदूषण से इंसान के स्वास्थ्य पर भारी दुष्प्रभाव देखने को मिल रहा है जिसके चलते मानव की औसत आयु में बड़ी तेजी से गिरावट आई है। समय समय पर न्यायालय ने भी आदेश दिए है और हाल ही में मध्य प्रदेश की सरकार के नए मुख्यमंत्री के पहले आदेश पर अमल बड़ी तेजी से होता दिखाई दे रहा है। अब जरूरी होगा कि आम इंसान भी इस आदेश को अमल में लाए और ध्वनि प्रदूषण के प्रति सतर्क रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?